कृषि सुधार कानून लागू करने वाले केजरीवाल के घर के सामने धरना दें आप विधायक : निमिशा मेहता

पंजाब कांग्रेस की नेत्री निमिशा मेहता ने आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायकों से पूछा है कि वह दिल्ली जाकर अरविद केजरीवाल के घर के सामने धरना क्यों नहीं देते। कारण केंद्र की सरकार द्वारा बनाए कृषि सुधार कानूनों को सबसे पहले लागू करने की जल्दबाजी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ही दिखाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:14 PM (IST)
कृषि सुधार कानून लागू करने वाले केजरीवाल के घर के सामने धरना दें आप विधायक : निमिशा मेहता
कृषि सुधार कानून लागू करने वाले केजरीवाल के घर के सामने धरना दें आप विधायक : निमिशा मेहता

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : पंजाब कांग्रेस की नेत्री निमिशा मेहता ने आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायकों से पूछा है कि वह दिल्ली जाकर अरविद केजरीवाल के घर के सामने धरना क्यों नहीं देते। कारण, केंद्र की सरकार द्वारा बनाए कृषि सुधार कानूनों को सबसे पहले लागू करने की जल्दबाजी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ही दिखाई है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिखावे के लिए किसानों का समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करते हुए नया कानून बना कर किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर खरीदने वालों के लिए जेल की सजा का प्रावधान किया, तो वहीं केजरीवाल ने इस तरह का कड़ा कदम उठाने की बजाए कृषि सुधार कानून लागू करने संबंधी नोटीफिकेशन जारी करके किसानों के साथ अन्याय किया। आम आदमी पार्टी को वास्तव में किसानों से कोई सहानुभूति नहीं है। ये लोग भाजपा की बी टीम हैं जो मात्र दिखावे के लिए किसान आंदोलन को समर्थन की बात करते हैं ताकि विदेशों में बसे पंजाबियों को गुमराह करके जो पार्टी फंड कई साल से बटोरते आ रहे हैं, वो बंद न हो जाए। यदि पंजाब के आप विधायकों को किसानों की जरा भी चिता है, तो उन्हें तुरंत कृषि विरोधी काले कानूनों का नोटीफिकेशन जारी करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल को पार्टी से इस्तीफे सौंप कर सिघू बार्डर पर कड़कड़ाती ठंड में जारी किसान आंदोलन में शामिल होना चाहिए।

chat bot
आपका साथी