लोगों को गुमराह करके आप का सदस्य बना रहे हैं नेता: जोगिदर

आम आदमी पार्टी के नेता साढ़े चार साल तक हलके से गायब रहे। अब चुनाव सिर पर है तो वह लोगों को गुमराह करके पार्टी में शामिल कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 05:44 AM (IST)
लोगों को गुमराह करके आप का सदस्य बना रहे हैं नेता: जोगिदर
लोगों को गुमराह करके आप का सदस्य बना रहे हैं नेता: जोगिदर

जागरण प्रतिनिधि, गढ़दीवाला : आम आदमी पार्टी के नेता साढ़े चार साल तक हलके से गायब रहे। अब चुनाव सिर पर है, तो वह लोगों को गुमराह करके पार्टी में शामिल कर रहे हैं। लेकिन पंजाब के लोग इस चालबाज पार्टी के झांसे में आने वाले नहीं हैं। यह सियासी हमला पंजाब प्रदेश कांग्रेस के मेंबर जोगिदर सिंह गिलजियां ने वीरवार को रामलीला ग्राउंड में ब्लाक यूथ के प्रधान सचिन शर्मा की अगुवाई में यूथ व महिलाओं को कांग्रेस में शामिल करते हुए किया। उन्होंने कहा, नगर कौंसिल चुनाव में गढ़दीवाला और टांडा हलके से आम आदमी पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका। यहां तक कि उनकी जमानतें तक जब्त हो गई और वह पंजाब में सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा सांसद सोम प्रकाश ने हलके की समस्याओं को हल करने के लिए लोगों को सब्जबाग दिखाए थे, लेकिन अब लोग समस्याओं को हल करवाने के लिए उनका चेहरा देखने के लिए तरस रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने वाले यूथ व महिलाओं को सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन बहादुर सिंह, नगर कौंसिल प्रधान जसविदर सिंह जस्सा, वाइस प्रधान संदीप जैन, पार्षद सिरोज मिन्हास, पार्षद सुदेश कुमार टोनी, पार्षद कमलजीत कौर, पार्षद हरविदर कुमार, पार्षद अनुराधा, पार्षद सुनीता चौधरी, पार्षद विद्रपाल बिल्ला, पार्षद रेशम सिंह, करनैल सिंह कलसी, अजीत कुमार घुक्का, कुलवंत सिंह तालिब, रणजीत पुरी, पवन सलारिया, कैप्टन मनजीत सिंह एवं धर्मेंद्र कल्याण हाजिर थे। वहीं कौशल अरोड़ा, करण चौधरी, रमन कुमार, प्रथम शर्मा, शुभम, अमर राज, सागर मोगा, रमन कुमार, राजपाल, शीला देवी, रजनी, पिकी, आरती, दिलीप कुमार, वीरों, डा. लाल सिंह, मोहित गुप्ता, हरविदर, गुरविदर सिंह, जानू कुमरा व अश्विनी ने कांग्रेस के हाथ को थामा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी