संयमित और चरित्रवान जीवन एड्स के खिलाफ है अमोघ अस्त्र : राजेश ठाकुर

भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन में कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 03:52 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 03:52 PM (IST)
संयमित और चरित्रवान जीवन एड्स के खिलाफ है अमोघ अस्त्र : राजेश ठाकुर
संयमित और चरित्रवान जीवन एड्स के खिलाफ है अमोघ अस्त्र : राजेश ठाकुर

संवाद सहयोगी, दातारपुर : भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन में उत्तर भारत के प्रसिद्ध स्वंय सेवी संगठन यूथ डेवलेपमेंट सेंटर सोसायटी की ओर से एड्स उन्मूलन की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमाही देवी में विशाल जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर समाज सेवक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में पधारे व कार्यक्रम की अध्यक्षता में प्रि. राजेश सिंह की तरफ से की गई। समाज सेवक सतपाल शास्त्री ने कहा कि एक आकलन के अनुसार भारतीय युवाओं में वार्षिक आधार पर एड्स के नए मामलों में कमी आई है। 2011 तक लगभग 1.5 लाख लोगों को एंटीरेट्रोवायरलथेरेपी (एआरटी) की मदद से बचाया जा चुका है। भारत एचआइवी, एड्स उन्मूलन की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। भारत को एड्स मुक्त होने में अभी काफी समय लगेगा, क्यों कि वर्तमान में 15 से 49 वर्ष की उम्र के बीच के लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हैं। इस अवसर पर प्रि. राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरा विश्व एचआइवी संक्रमण को फैलने से रोकने का प्रयास कर रहा है, ताकि इस महामारी को जड़ से मिटाया जा सकें। संयमित जीवन और भारतीय संस्कृति के आदर्शों का पालन करते हुए जीवन व्यतीत करने से यह रोग नजदीक भी नहीं फटक सकता। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी