सारस परिदे के जोड़े ने पौंग झील में किया प्रजनन, बढ़ा कुनबा

रामसर वेटलैंड पौंग बांध जो एशिया में मिट्टी की दीवार से बना सबसे बड़ा बांध है की महाराणा प्रताप सागर झील क्षेत्र में सारस सरीन परिदे का परिवार बढ़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:50 PM (IST)
सारस परिदे के जोड़े ने पौंग झील में किया प्रजनन, बढ़ा कुनबा
सारस परिदे के जोड़े ने पौंग झील में किया प्रजनन, बढ़ा कुनबा

संवाद सहयोगी, दातारपुर : रामसर वेटलैंड पौंग बांध जो एशिया में मिट्टी की दीवार से बना सबसे बड़ा बांध है, की महाराणा प्रताप सागर झील क्षेत्र में सारस सरीन परिदे का परिवार बढ़ा है। इस परिदे की प्रजाति का एक जोड़ा यहां रह रहा था। कुछ अरसा पहले मादा परिदे ने दो अंडे दिए थे। इसमें से एक बच्चे ने जन्म लिया है। इसके साथ इस प्रजाति के परिदों की संख्या अब तीन हो गई है। यह पहला परिदा नहीं है, जिसके परिवार का कुनबा बढ़ा है। अंडे से निकला बच्चा नर है या मादा यह साफ नहीं हो पाया है। इस संबंध में वाइल्ड लाइफ के विशेषज्ञ को भी इस बच्चे के बड़े होने का इंतजार है, क्योंकि बच्चे के बड़े होने के बाद ही यह तस्वीर साफ हो पाएगी कि यह बच्चा नर है या मादा।

अभी तक वाइल्ड लाइफ के विशेषज्ञों के मुताबिक यह जोड़ा यहां पिछले काफी समय से रह रहा है। कुछ समय पहले ही इस जोड़े ने दो अंडे दिए थे। इसमें से अब एक बच्चा निकला है। इसके बाद इस प्रजाति के परिदे के परिवार का कुनबा भी बढ़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक पौंग बांध के तहत आते रैंसर टापू में रह रहे राष्ट्रीय पक्षी मोर के परिवार का ही कुनबा बढ़ा था, लेकिन अब उपरोक्त परिदे के परिवार का कुनबा बढ़ने के बाद विशेषज्ञ भी अन्य प्रजातियों के परिदों के भी आंकड़े जुटाने में जुट गए हैं, ताकि यह साफ हो सके कि कौन-कौन से परिदों की प्रजातियां यहां रहना पसंद करती हैं। सर्दियों के मौसम में बांध में हजारों की संख्या में विदेशी परिदे पहुंचते हैं। जिनमें से कई प्रजातियों के परिदों को यहां की आबोहवा पसंद आ जाती है, जिसके बाद वह सालभर यही पहनना पसंद करते हैं।

वाइल्ड लाइफ विग के डीएफओ हमीरपुर राहुल रोहाने के मुताबिक सारस सरीन प्रजाति के मादा परिदे ने दो अंडे दिए हैं, जिसमें से एक अंडे से एक बच्चा निकला है। बच्चा नर है या मादा, इसकी पहचान के लिए बड़े होने का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी