गढ़शंकर से दिल्ली के लिए महिलाओं का 42वां जत्था रवाना

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाओं का 42वां जत्था जनवादी महिला सभा की उपप्रधान सुभाष मट्टू की अगुवाई में गढ़शंकर से शाहजहानपुर बार्डर जाने के लिए रवाना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:35 AM (IST)
गढ़शंकर से दिल्ली के लिए महिलाओं का 42वां जत्था रवाना
गढ़शंकर से दिल्ली के लिए महिलाओं का 42वां जत्था रवाना

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाओं का 42वां जत्था जनवादी महिला सभा की उपप्रधान सुभाष मट्टू की अगुवाई में गढ़शंकर से शाहजहानपुर बार्डर जाने के लिए रवाना किया गया। जत्थे को लखविदर सिंह लक्की सच्ची सेवा सोसायटी व रोकी मोला पहलवान ने झंडी दिखाई। जत्था एक लाख बीस हजार रुपये आंदोलन कर रहे किसानों को देगा, जो सुरिदर सिंह संघा कनाडा ने भेजे हैं। जत्थे में दिलजीत कौर, महिदर कौर, राजविदर कौर, सतविदर कौर, मोनू मट्टू शामिल हैं। इस दौरान कुल हिद किसान सभा के उपप्रधान कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, कामरेड रविद्र कुमार नीटा, चौधरी अच्छर सिंह, हरभजन सिंह अटवाल, केवल सिंह मान, गोल्डी सिंह पनाम, गोपाल सिंह थांदी, गोल्डी सिंह गोलियां, हरतिदर सिंह मट्टू, कैप्टन करनैल सिंह, अवतार सिंह देनोवाल, रमन सिंह लाडी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार खेती सुधार कानूनों को रद नहीं करती तब तक आंदोलन निरंतर चलता रहेगा।

संयुक्त किसान मोर्चे का धरना 251वें दिन में पहुंचा

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहा धरना शुक्रवार को 251वें दिन में पहुंच गया। किसानों व मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। बलकार सिंह मल्ली, बलदेव सिंह गलडिया, फतेह सिंह ने कहा कि धान की रोपाई का कार्य शुरू होने के बावजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 26 मई के खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए भारी एकत्रितकरण किया जा रहा है। इस मौके कमांडर हरभजन सिंह, नरेंद्र सिंह गोली, शेर सिंह, ओंकार सिंह कोटली, बलदेव सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी