रास्ते में घेरकर किया हमला, तीन के खिलाफ केस

मारपीट के मामले में थाना मुकेरियां की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 03:38 PM (IST)
रास्ते में घेरकर किया हमला, तीन के खिलाफ केस
रास्ते में घेरकर किया हमला, तीन के खिलाफ केस

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : मारपीट के मामले में थाना मुकेरियां की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला कपूर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी कलेरा थाना हाजीपुर के बयान पर कमलजीत सिंह उर्फ लभ्भी पुत्र सुखविदर सिंह निवासी सड़ोया व उसके दो साथियों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में कपूर सिंह ने बताया कि वीरवार को जब वह अपने घर लौट रहा था तो उक्त आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर उस पर रंजिशन तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने शोर मचाया तो उक्त आरोपित मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी