पेड़ पर चढ़ी बच्ची, चुनरी डाल में फंसी, पैर स्लिप होने से लगा फंदा

घर से कुछ दूरी पर में खेल-खेल में पेड़ पर चढ़ी बच्ची का पेड़ की डाल में चुनरी फंसने के कारण पैर स्लिप हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:56 PM (IST)
पेड़ पर चढ़ी बच्ची, चुनरी डाल में फंसी, पैर स्लिप होने से लगा फंदा
पेड़ पर चढ़ी बच्ची, चुनरी डाल में फंसी, पैर स्लिप होने से लगा फंदा

जागरण संवाददाता, होशियारपुर: घर से कुछ दूरी पर में खेल-खेल में पेड़ पर चढ़ी बच्ची का पेड़ की डाल में चुनरी फंसने के कारण पैर स्लिप हो गया। इस दौरान बच्ची पेड़ से गिरी और उसे चुनरी से फंदा लग गया। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। मामला होशियारपुर के नजदीकी गांव सलेरन का है। बच्ची की पहचान अंजू पुत्री कमलजीत के रूप में हुई है। अंजू 14 साल की थी और सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अपनी बच्ची का शव लेने पहुंचे उसके पिता कमलजीत ने बताया कि दोपहर को उनकी बेटी अंजू घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के पास खेल रही थी। वह सभी घर में थे, लेकिन इस दौरान खेलते हुए अंजू पेड़ पर चढ़ गई। खेलते-खेलते उसका पैर स्लिप हो गया और उसकी चुनरी का एक किनारा पेड़ की डाल में फंस गया। गले में लिपटी चुनरी के कारण वह नीचे गिरने की बजाय पेड़ के साथ लटक गई और उसे फंदा लग गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने बच्ची को लटके हुए देखा और शोर मचा दिया। परंतु जब-तक वह बच्ची के पास पहुंचे तब-तक बच्ची बेसुध हो चुकी थी। उन्होंने उसे तुरंत पेड़ से नीचे उतारा। उन्होंने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अंजू के पिता कमलजीत के बयान पर कार्रवाई कर शव सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी