ठंड से मंद पड़ा डेंगू, 24 घंटे में कोई केस नहीं

बुधवार को कोरोना के 13 मामले सामने आए। डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया हैं। कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 991 हो गई है। अब तक कोरोना कुल मरीजों की संख्या 30901 चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:53 PM (IST)
ठंड से मंद पड़ा डेंगू, 24 घंटे में कोई केस नहीं
ठंड से मंद पड़ा डेंगू, 24 घंटे में कोई केस नहीं

जागरण टीम, होशियारपुर : बुधवार को कोरोना के 13 मामले सामने आए। डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया हैं। कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 991 हो गई है। अब तक कोरोना कुल मरीजों की संख्या 30901 चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1400 नए सैंपल लिए गए, जबकि 1842 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। एक्टिव केसों की संख्या 36 है, जबकि ठीक होकर घर गए मरीजों की संख्या 29874 है।

दूसरी तरफ अब ठंड से डेंगू मंद होने लगा है। बुधवार को डेंगू का कोई भी मामला नहीं आया। यह जिलावासियों के लिए राहत की बात है। अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या 1721 हो गई है। सिविल सर्जन डा. परमिदर कौर ने बताया कि डेंगू के संदिग्ध मरीजों के अब तक कुल 5217 सैंपल लिए गए हैं। 24 घंटे में पांच नए शक्की मरीजों के सैंपल लिए गए, जिसमें कोई नया मामला सामने नहीं आया।

chat bot
आपका साथी