30 तक जमा प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने पर मिलेगी 10 फीसद छूट : निगम कमिश्नर

पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन अनुसार साल 2021 -22 का बनता प्रापर्टी टैक्स 30 सितंबर से पहले जमा करवाने पर 10 प्रतिशत की रिबेट दी जा रही है। उक्त जानकारी निगम कमिश्नर आशिका जैन ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:37 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:37 PM (IST)
30 तक जमा प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने पर मिलेगी 10 फीसद छूट : निगम कमिश्नर
30 तक जमा प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने पर मिलेगी 10 फीसद छूट : निगम कमिश्नर

जागरण टीम, होशियारपुर : पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन अनुसार साल 2021 -22 का बनता प्रापर्टी टैक्स 30 सितंबर से पहले जमा करवाने पर 10 प्रतिशत की रिबेट दी जा रही है। उक्त जानकारी निगम कमिश्नर आशिका जैन ने दी।

शुक्रवार जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए नगर निगम होशियारपुर के कमरा नंबर 10 व फायर ब्रिगेड सेवा केंद्र में आम दिनों की तरह सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक प्रापर्टी टैक्स जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जल्द से जल्द प्रापर्टी टैक्स जमाकर कर इस मौके का लाभ उठाएं।

chat bot
आपका साथी