युवक को मारी गोली, पांच नामजद

पुलिस ने गोली मारकर एक युवक को घायल करने के मामले में पांच लोगों को नामजद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM (IST)
युवक को मारी गोली, पांच नामजद
युवक को मारी गोली, पांच नामजद

संवाद सहयोगी, काहनूवान : पुलिस ने गोली मारकर एक युवक को घायल करने के मामले में पांच लोगों को नामजद किया है। मामला जांच-पड़ताल के बाद सोमवार को दर्ज किया गया।

पुलिस को दी शिकायत में गुरपाल सिंह निवासी मल्लियां पक्यिां ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। नौ अक्टूबर को वह मंदिर के तालाब में पानी छोड़ने के लिए मोटर चलाने के लिए गया हुआ था। वह मंदिर के सरोवर के पास बैठ गया। इतने में पिस्तौल लेकर आए मनप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, शमशेर सिंह, ज्योति व प्रदीप सिंह ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए उसकी ओर आए और जान से मार देने की नीयत से उनको गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। लोगों ने उसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती किया। एएसआइ सुरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी