मजदूरों ने श्रम कार्यालय का किया घेराव

उसारी मजदूर वर्कर्स यूनियन पंजाब व पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन ने श्रम कार्यालय का घेराव करते हुए श्रम इंस्पेक्टर व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:17 PM (IST)
मजदूरों ने श्रम कार्यालय का किया घेराव
मजदूरों ने श्रम कार्यालय का किया घेराव

संवाद सहयोगी, बटाला : उसारी मजदूर वर्कर्स यूनियन पंजाब व पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन ने श्रम कार्यालय का घेराव करते हुए श्रम इंस्पेक्टर व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव कामरेड कप्तान सिंह व कामरेड अवतार सिंह नागी ने की।

उपाध्यक्ष कामरेड जगीर सिंह व यूनियन प्रदेश सचिव कामरेड मनजीत बटाला ने बताया कि लेबर कार्यालय में जो मौजूद इंफोसमेंट अधिकारी जिनके पास श्रम इंस्पेक्टर बटाला का चार्ज है, वह बटाला कार्यालय में अनुपस्थित था। उन्होंने कहा कि धरना लगाने का यही कारण था कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई हुई अपनी का बारे में पता करवाने के लिए सैंकड़ो मजदूर इंस्पेक्टर का इंतजार कर रहे थे। सैकड़ों मजदूरों के नेताओं ने इंस्पेक्टर के साथ फोन पर पूछा और इंस्पेक्टर ने बटाला कार्यालय में न आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक या दो दिन ही कार्यालय में आते हैं। इससे मजदूरों को कार्यालय में परेशानी आती है। इस मौके पर प्रदेश सचिव संतोख सिंह, सुखजिदर सिंह, प्रभजोत सिंह, कुलविदर सिंह, नाजर मसीह, सुखदेव पुरिया, गुरमुख सिंह, केवल मसीह, गुरजिदर सिंह, हरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी