गीत गा और चरखा कातकर मनाया तीज का पर्व

शहर के गीता भवन रोड पर महिलाओं ने लड़कियों के साथ मिलकर तीज का त्योहार मनाया। इस त्योहार में बिचयों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं व लड़कियों द्वारा पंजाबी पहनावे का आकर्षण का केंद्र बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:05 PM (IST)
गीत गा और चरखा कातकर मनाया तीज का पर्व
गीत गा और चरखा कातकर मनाया तीज का पर्व

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शहर के गीता भवन रोड पर महिलाओं ने लड़कियों के साथ मिलकर तीज का त्योहार मनाया। इस त्योहार में बच्चियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं व लड़कियों द्वारा पंजाबी पहनावे का आकर्षण का केंद्र बना रहा।

महिलाओं ने बताया कि पहले महिलाएं व खास करके नवविवाहिता सावन के महीने में झूले झूलकर, सभ्याचारक से संबंधित गीत गाकर तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाती थी। अब जैसे समय में बदलाव आता गया लोग इसे पूरी तरह से भूलते गए। अब हालात यह है कि आज की नौजवान पीढ़ी को तीज के त्योहार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आज की लड़कियों को इस त्योहार के बारे में जानकारी देने के लिए यह मनाया गया है। उन्होंने कहा कि विलुप्त होते जा रहे हमारे पुरातन सभ्याचारक को बनाए रखने के लिए आज की पीढ़ी को जागरुक करते रहना चाहिए। इस मौके पर रंजू मनीषा, मीनू, अमिता, शैरी, जिया, मानसी, रुही, कोहिना, शीतल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी