किसानों की राय के बिना कृषि सुधार कानून किया गया लागू : चीमा

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह चीमा ने कृषि सुधार कानूनों का विरोध किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 02:57 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 02:57 PM (IST)
किसानों की राय के बिना कृषि सुधार कानून किया गया लागू : चीमा
किसानों की राय के बिना कृषि सुधार कानून किया गया लागू : चीमा

संवाद सहयोगी, बटाला : पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह चीमा ने कृषि सुधार कानूनों का विरोध किया है। चीमा ने कहा कि मोदी सरकार के इन तानाशाही फैसलों ने ब्रिटिश सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रहे हैं, लेकिन इसके विपरीत उन्होंने इन कानूनों को पारित करके किसानों के पूर्ण विनाश का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में लोगों की आवाज सर्वोपरि है और देश की नीतियां लोगों की भलाई के लिए बनाई जाती हैं। मोदी सरकार ने पंजाब और हरियाणा के किसानों की राय लिए बिना कृषि सुधार कानून लागू करवा दिया। मोदी ने किसानों को समझाने का जिम्मे अपने कुछ मंत्रियों को सौंपा था, लेकिन भाजपा के खिलाफ किसानों में इतनी नाराजगी है कि भाजपा नेता किसानों से संपर्क करने में संकोच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून के रद होने तक किसानों और कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी