लड़की से छेड़छाड़ करने से रोकने पर हमले का आरोप

गांव दयालगढ़ में मंगलवार को देर रात चल रहे मेले में घूमने गए एक परिवार की कुछ युवाओं से झगड़ा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:55 PM (IST)
लड़की से छेड़छाड़ करने से रोकने पर हमले का आरोप
लड़की से छेड़छाड़ करने से रोकने पर हमले का आरोप

संवाद सहयोगी, बटाला : गांव दयालगढ़ में मंगलवार को देर रात चल रहे मेले में घूमने गए एक परिवार की कुछ युवाओं से झगड़ा हो गया। आरोप है कि परिवार की एक लड़की के साथ युवाओं ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर हमला कर दिया। यह भी आरोप है कि जब लड़की का परिवार अपने घर पहुंचा तो उक्त युवा पीछा कर घर पहुंच गए और फ्रिज, टीवी, बेड सभी तोड़ दिए। परिवार के एक व्यक्ति को भगा-भगाकर दातर व राड से हमला किया।

सिविल अस्पताल में भर्ती अमरीक लाल पुत्र रखा राम वासी दयालगढ़ ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका दामाद परिवार सहित मेला देखने गया था। जब वे वापस घर आए तो बताया कि कुछ युवाओं ने उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। जब उसे रोका गया तो उन्होंनें मारपीट शुरू कर दी। इतने में आरोपित युवक उसके घर भी पहुंच गए व घर में तोड़-फोड़ करने लगे। बाद में उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्हें भगा-भगाकर दातर व राड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। रात को निजी अस्पताल में इलाज करवाया। बुधवार को सुबह वे सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ। उसने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उक्त आरोपित बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ दूसरी पार्टी से सिविल अस्पताल में दाखिल हुआ मनजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी गांव दयालगढ़ ने बताया कि उसके दोस्त व उसके ऊपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। मेले में अमरीक लाल का दामाद अपने परिवार के साथ आया था, लेकिन लड़की के साथ कोई छेड़छाड़ वाली बात नहीं हुई है। मेले में झगड़ा हुआ। अमरीक सिंह के दामाद ने उस पर हमला कर गंभीर जख्मी किया है। उसका एक दोस्त भी जख्मी हुआ है। बाकी पुलिस कार्रवाई करें। चौकी दयालगढ़ में अभी मामला गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों पार्टियों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी