पाहड़ा पहुंचे बधाई देने तो मुख्यमंत्री ने करवाया उनका ही मुंह मीठा

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:50 PM (IST)
पाहड़ा पहुंचे बधाई देने तो मुख्यमंत्री ने करवाया उनका ही मुंह मीठा
पाहड़ा पहुंचे बधाई देने तो मुख्यमंत्री ने करवाया उनका ही मुंह मीठा

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। सभी विधायक चंडीगढ़ पहुंच कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। हलका गुरदासपुर के विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा कैप्टन के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथी रहे हैं। इसके चलते कार्यभार संभालने के बाद जब विधायक पाहड़ा उन्हें बधाई देने पहुंचे तो उन्होंने विधायक पाहड़ा का मुंह मीठा करवाया।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी हाईकमान द्वारा मुख्यमंत्री व सुखजिदर सिंह रंधावा को उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब पूरे पंजाब के विकास की गति में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले लोगों के साथ किए गए वायदों को तुरंत पूरा करने पर काम किया जाएगा। पाहड़ा ने कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी के नेतृत्व में दिन-रात काम करके पंजाब को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेस नेताओं व वर्करों में भारी उत्साह व खुशी देखने को मिल रही है। रंधावा का हलके में किया जाएगा भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, कलानौर : कांग्रेस पार्टी के यूथ वर्कर व जिला परिषद के सदस्य गुरदेव सिंह साबी बिशनकोट ने कहा कि उप मुख्यमंत्री बने सुखजिदर सिंह रंधावा द्वारा अपने पैतृक डेरा बाबा नानक में पहुंचने पर बेमिसाल स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने कैबिनेट मंत्री रंधावा को उप मुख्यमंत्री बनाकर हलका डेरा बाबा नानक के वोटरों व समर्थकों का दिल जीत लिया है। इससे अब कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी।

chat bot
आपका साथी