कारगिल युद्ध में कुर्बान होने वाले जवानों का हौसला दिखाया

एडीजी पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के निर्देशों पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 22 पंजाब बटालियन एनसीसी बटाला और अमृतसर ग्रुप की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:57 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:57 PM (IST)
कारगिल युद्ध में कुर्बान होने वाले जवानों का हौसला दिखाया
कारगिल युद्ध में कुर्बान होने वाले जवानों का हौसला दिखाया

संवाद सहयोगी, बटाला : एडीजी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के निर्देशों पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 22 पंजाब बटालियन एनसीसी बटाला और अमृतसर ग्रुप की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका संचालन कैप्टन मुनीष यादव एसएल बावा डीएवी कालेज बटाला ने किया। इस आयोजन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के आठ ग्रुपस- अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रोहतक, अंबाला, शिमला और चंडीगढ़ के 100 कैडेट्स ने सक्रिय भाग लिया।

वेबिनार में कैडेट्स द्वारा कारगिल युद्ध नेशनल वार मेमोरियल और कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र से अलंकृत योद्धाओं पर वीडियो और पीपीटी का पूरे श्रद्धा भाव से प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा देशभक्ति पर आधारित कविता-वाचन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का संचालन हुआ। कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित इन गतिविधियों में कारगिल युद्ध में कुर्बान होने वाले योद्धाओं की देशभक्ति, पूर्ण समर्पण और कुर्बानी का जज्बा और उनके परिवारों का त्याग, हिम्मत व हौसला दिखाया।

chat bot
आपका साथी