नेशनल खेलों के लिए दीनानगर की 14 वर्षीय लड़की चयनित

पिछले दिनों फगवाड़ा में हुए राज्य स्तरीय अंडर-17 मुकाबला दीनानगर के अंतर्गत आते गांव अवांखा की रहने वाली मुस्कान ने जीता।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:59 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:59 PM (IST)
नेशनल खेलों के लिए दीनानगर की 14 वर्षीय लड़की चयनित
नेशनल खेलों के लिए दीनानगर की 14 वर्षीय लड़की चयनित

संवाद सहयोगी, दीनानगर : पिछले दिनों फगवाड़ा में हुए राज्य स्तरीय अंडर-17 मुकाबला दीनानगर के अंतर्गत आते गांव अवांखा की रहने वाली मुस्कान ने जीता। उसके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन राष्ट्रीय खेलों फ्री स्टाइल कुश्ती में हुआ।

मुस्कान के पिता जोनी ने बताया की उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उनकी कामना है कि उनकी बेटी आगे भी अच्छा प्रदर्शन करे। गांव के सरपंच का पति यशपाल ने बताया कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। लड़कियां लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के योगदान में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को बोझ समझने की बजाय उन्हें अधिक से अधिक शिक्षित करना चाहिए। 14 वर्षीय मुस्कान ने इस जीत का पूरा श्रेय अपने कोच अकाश वर्मा और माता-पिता को दिया। उसने बताया कि वह आगे भी अपने प्रदर्शन को इसी तरह जारी रखेगी।

chat bot
आपका साथी