ड्यूटी से लौट रहे जूनियर असिस्टेंट को वाहन ने मारी टक्कर

पठानकोट से ड्यूटी करके बाइक पर घर लौट रहे जूनियर असिस्टेंट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:24 PM (IST)
ड्यूटी से लौट रहे जूनियर असिस्टेंट को वाहन ने मारी टक्कर
ड्यूटी से लौट रहे जूनियर असिस्टेंट को वाहन ने मारी टक्कर

संवाद सहयोगी, बटाला : पठानकोट से ड्यूटी करके बाइक पर घर लौट रहे जूनियर असिस्टेंट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में डीसी कार्यालय के अफसर जूनियर असिस्टेंट गगनदीप सिंह पुत्र प्रेम सिंह वासी रंगड़ नंगल ने बताया कि पठानकोट में ड्यूटी लगी थी। वीरवार को देर रात लगभग आठ बजे डयूटी खत्म कर बाइक पर घर लौट रहा था। जब वे कादिया चुंगी के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में लिया। हादसे मे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गए। वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

वहीं गुरदासपुर में सिविल अस्पताल से थोड़ी आगे वीरवार देर शाम को अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र 50 साल के आसपास लग रही है। जानकारी के मुताबिक वो पैदल जा रहा था, तभी कोई वाहन उसको टक्कर मारकर चला गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर करीब डेढ़ घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शवगृह में रखा है।

chat bot
आपका साथी