किसान संगठनों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी

जत्थेबंदियों की ओर से जालंधर रोड पर सुक्खा सिंह मेहताब सिंह पार्कगांधी चौंक में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:12 PM (IST)
किसान संगठनों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी
किसान संगठनों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी

संवाद सहयोगी,बटाला

विभिन्न मजदूर-किसान जत्थेबंदियों की ओर से जालंधर रोड पर सुक्खा सिंह मेहताब सिंह पार्क,गांधी चौंक में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी, कुल हिद किसान सभा, जम्हूरी किसान सभा और ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन आदि जत्थेबंदियां शामिल हुई।

प्रदर्शन के दौरान किसान नेता अजीत सिंह, सुबेग सिंह, जरनैल सिंह अवतार सिंह और मजदूर नेता गुरमीत सिंह बख्तपुरा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छह महीने के अधिक समय से चल रहे दिल्ली किसान मोर्चे की मांगों को परवान न करना साबित करता है कि केंद्र सरकार तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। दिल्ली मोर्चे को दुनियां भर से मिल रही हिमायत साबित करती है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून लोक विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना की आड़ में डीजल-पेट्रोल की कीमतें बेलगाम की हुई हैं, जिस कारण घरेलू तेल, दालें और अन्य वस्तुओं की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। नेताओं ने बिजली बिलों का विरोध करते कहा कि आ रहे बिजली के बिल गरीब जनता भरने से असमर्थ है, जिस कारण आम लोगों के मीटर काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार किसानी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सुरजीत सिंह, गुलजार सिंह, गुरबख्श सिंह, लखविदर सिंह, आदि मौजूद थे।

वहीं, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से राज्य नेता सविदर सिंह चुताला, जोन बटाला के प्रधान झिरमल सिंह और जोन सचिव ज्योति नंबरदार की अध्यक्षता में गांधी चौक पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जगबीर सिंह, बलजीत सिंह, अमनबीर सिंह, जसबीर सिंह, संतोख सिंह, मनदीप सिंह, गुरभेज सिंह, हरभेज सिंह, जोगा सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी