खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए झगड़े में भतीजे की कस्सी मार की हत्या

निकटवर्ती गांव निक्को सरां में खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चाचा और उसके पारिवारकि सदस्यों ने अपने भतीजे के सिर में कसी (कही) मारकर उसकी हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:08 PM (IST)
खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए झगड़े में भतीजे की कस्सी मार की हत्या
खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए झगड़े में भतीजे की कस्सी मार की हत्या

संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक : निकटवर्ती गांव निक्को सरां में खेतों में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में चाचा और उसके पारिवारकि सदस्यों ने अपने भतीजे के सिर में कसी (कही) मारकर उसकी हत्या कर दी। डेरा बाबा नानक की पुलिस ने चाचा और उसके पारिवारिक सदस्यों सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नरिदर सिंह के रूप में हुई।

नरिंदर सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि नरिदर सिंह का अपने चाचा बलकार सिंह से खेतों में पानी लगाने को लेकर कुछ दिन पहले तकरार हुआ था। मंगलवार को नरिदर सिंह अपने घर के पास खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान उसके चाचा बलकार सिंह और उसके बेटों ने नरिदर से गाली-गलौज की और कस्सी से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में नरिदर सिंह के घरवाले पहले उसे फतेहगढ़ चूडि़यां के अस्पताल और फिर अमृतसर लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में डेरा बाबा नानक के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने नरिदर सिंह के भाई निर्मल सिंह के बयान पर चाचा बलकार सिंह, बलजीत कौर, जगजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, दलेर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति सहित छह लोगों के खिलाफ (302) हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नही हई है। जल्द नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी