रेहड़ी चालक पर हमला, हाथ तोड़े

शनिवार को करीब ती बजे डीलक्स पुली पर एक रेहड़ी चालक को अज्ञात कार में सवार होकर आए दो व्यक्ति ने हमला कर जख्मी कर उसका हाथ तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:21 PM (IST)
रेहड़ी चालक पर हमला, हाथ तोड़े
रेहड़ी चालक पर हमला, हाथ तोड़े

संवाद सहयोगी, बटाला : शनिवार को करीब ती बजे डीलक्स पुली पर एक रेहड़ी चालक को अज्ञात कार में सवार होकर आए दो व्यक्ति ने हमला कर जख्मी कर उसका हाथ तोड़ दिया।

जेठू पुत्र सेवा राम वासी उमरपुरा ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह अपने रेहड़ी पर सामान रखकर फोकल प्वाइंट की तरफ जा रहा था। जब डीलक्स पुली के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात कार आई। कार को अचानक रोककर उसमें से दो अज्ञात व्यक्ति निकले। उन्होंने कार में से अपना हथियार निकालकर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक हाथ भी टूट गई है। बताया कि वह कार चालक अपनी कार को लेकर अमृतसर की तरफ भाग गए।

chat bot
आपका साथी