अफीम के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने 700 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:32 PM (IST)
अफीम के साथ दो गिरफ्तार
अफीम के साथ दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बहरामपुर : पुलिस ने 700 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआइ सरवन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान एएसआइ जोगिदर सिंह के नेतृत्व में टी-प्वाइंट आहलूवाल के पास स्पेशल चेकिग शुरू की गई। इस दौरान एक्टिवा पर आ रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो अफीम बरामद हुई।

आरोपित पवनदीप सिंह वासी खंड वाला चौक, जंड पीर कालोनी छेहरटा रोड अमृतसर की जेब से 300 ग्राम व नवदीप वासी चोगावां जिला अमृतसर की जेब से 400 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपितों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी