घर में घुसकर दो भाईयों को किया घायल, महिला सहित आठ लोग नामजद

थाना दोरांगला की पुलिस ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से दो भाइयों को घायल करने के मामले में महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:41 PM (IST)
घर में घुसकर दो भाईयों को किया घायल, महिला सहित आठ लोग नामजद
घर में घुसकर दो भाईयों को किया घायल, महिला सहित आठ लोग नामजद

संवाद सूत्र, दोरांगला :

थाना दोरांगला की पुलिस ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से दो भाइयों को घायल करने के मामले में महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में ओंकार सिंह निवासी संदलपुर ने बताया कि 13 दिसंबर को वे अपने घर में था। इसी दौरान उनके ही गांव का रहने वाला आरोपित गुरविदर सिंह पुत्र किरपाल सिंह निवासी उनके घर की दीवार फांदकर घर में घुसा और मेन गेट को खोला, जिसके बाद बलजिदर सिंह, दविदर सिंह, शिगारदीप सिंह, संदीप कौर, सिमरजीत सिंह, चेतन सिंह, बेअंत सिंह ललकारे मारते हुए अंदर घुस आए। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला करके घायल कर दिया। जब उसका छोटा भाई हरभिदर सिंह छुड़ाने के लिए आगे आया तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया।

एसआइ नच्छतर सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर उक्त हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों व गांव वासियों ने दूसरी दिन भी धरना रखा जारी

गांव किलपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक से हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपितों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बमियाल कोलिया मार्ग पर धरना दिया। इसमें महाशा एकता मंच के अध्यक्ष राज सनोतरा व लीगल एडवाइजर प्रेमपाल भी समर्थन में उतरे। पीडि़त युवक के परिजनों ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के तीन दिन तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। वहीं आरोपित लगातार उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। इस दौरान राज सनोतरा व प्रेमपाल के साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपितों पर मामला दर्ज नहीं करेगी तब तक धरना जारी रहेगा। यह केवल मारपीट का मामला नहीं बल्कि अनुसूचित वर्ग को प्रताड़ित करने का मामला भी है।

chat bot
आपका साथी