सुखदेव शर्मा बने लेफ्टिनेंट

इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून पासिग आउट परेड में पंजाब के विभिन्न जिलों के युवाओं को लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:30 PM (IST)
सुखदेव शर्मा बने लेफ्टिनेंट
सुखदेव शर्मा बने लेफ्टिनेंट

संजय तिवारी, बटाला

इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून पासिग आउट परेड में पंजाब के विभिन्न जिलों के युवाओं को लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला है। इनमें बटाला के दो जवान गुरु रामदास कालोनी के रहने वाले नीरप्रीत सिंह व शांति नगर के रहने वाले सुखदेव शर्मा को भी लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला है।

लेफ्टिनेंट सुखदेव शर्मा ने बताया कि उन्होंने दसवीं की पढ़ाई आरडी खोसला डीएवी स्कूल से की है। बाद में वे बारहवीं महाराजा रणजीत सिंह आ‌र्म्ड फोर्स इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की। बाद में एनडीए में तीन साल के लिए पूने में चला गया, वहां ट्रेनिग की, लास्ट ट्रेनिग देहरादुन में की और 12 जून को सुबह इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून पासिग आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला। सुखदेव शर्मा ने बताया कि उसने पढाई व मेहनत बहुत ज्यादा की है। जिस का नतीजा सामने आया है। वे लेफ्टिनेंट बन गया है। सुखदेव शर्मा ने सभी बच्चों को अपील की वे ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई और मेहनत करें।

57

संत फ्रांसिस स्कूल से दसवीं करने वाले नीरप्रीत भी बने अफसर

उधर, लेफ्टिनेंट बने नीरप्रीत सिंह के पिता जतिदर सिंह ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे को लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला है, तो उनके परिवार के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। बताया कि उनके बेटे नीरप्रीत सिंह ने बटाला शहर व पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वे बिजली विभिग में जई हैं। नीरप्रीत सिंह के बार में जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे ने लगभग आज से छह साल पहले बटाला के संत फ्रांसिस स्कूल में दसवीं की पढ़ाई की थी। उसके बाद उनका बेटे ने बारहवीं महाराजा रणजीत सिंह आ‌र्म्ड फोर्स इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की। बाद में एनडीए में तीन साल के लिए पूने में चला गया,वहां ट्रेनिग की, लास्ट ट्रेनिग देहरादुन में की और 12 जून को सुबह इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून पासिग आउट परेड में उसे लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला। नीरप्रीत सिंह स्पो‌र्ट्स गेमों में भी भाग लिया करता था। जब वे बटाला में पढ़ाई करता था तो कई गेमों फुटबाल, कराटे, बाक्सिंग व अन्य गेमों में भाग लिया करता था।

chat bot
आपका साथी