52500 एमएल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

विभिन्न थानों की पुलिस ने 52500 एमएल अवैध शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 05:11 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 05:11 PM (IST)
52500 एमएल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
52500 एमएल अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : विभिन्न थानों की पुलिस ने 52500 एमएल अवैध शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी डा. नानक सिंह ने बताया कि थाना धारीवाल की पुलिस ने एएसआइ बलबीर सिंह की अध्यक्षता में गश्त के दौरान कल्याणपुर मोड़ रणियां पर नाकाबंदी की थी। वाहनों की चेकिग के दौरान एक स्कूटी नंबर पीबी 06 एएक्स 8455 पर आता दिखा, जिसे शक के आधार पर रोकर स्कूटी के आगे रखे प्लास्टिक के कैन को चेक किया तो उसमें से 22500 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपित की पहचान अर्जुन कुमार निवासी सोहल कालोनी के रूप में हुई है।

थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने एएसआइ राकेश कुमार की अध्यक्षता में पुली चौक भैणी मिया खां से बाइक सवार आरोपित रूपा सिंह निवासी मोचपुर को शक के आधार पर रोका। इस दौरान उसके मोटरसाइकिल के पीछे बांधे प्लास्टिक के कैन को चेक किया तो उससे 30 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की। दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी