18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण धीमा

जिले में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का कोरोना रोधी टीकाकरण कछुआ चाल से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:51 PM (IST)
18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण धीमा
18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण धीमा

जिले में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का कोरोना रोधी टीकाकरण कछुआ चाल से चल रहा है। दस मई से इस आयु वर्ग को टीका लगाने की शुरुआत की गई थी। इन 37 दिनों में मात्र 36 हजार 623 लोगों को ही टीका लग पाया है। हालांकि 18-44 वर्ग के कुल लोगों की संख्या छह लाख 43 हजार 835 है। यानी अधिकतर लोगों को टीका लगना अभी बाकी है। टीके की कमी और दूसरा 18-44 आयु वर्ग के लोगों में जागरूकता के अभाव में टीकाकरण की चाल धीमी चल रही है।

राजिदर कुमार, गुरदासपुर।

-37 फीसद लोगों का ही हुआ टीकाकरण।

--24267 लोगों को टीका लगा जून के 15 दिनों में।

--4.33 लाख लोगों को अब तक लगा टीका।

--18-44 आयु वर्ग

--5.68 फीसद लोगों का ही हुआ टीकाकरण।

--607212 लाभपात्रियों को अभी टीका लगना बाकी।

--1848 लोगों को ही लगा टीका जून के 15 दिनों में। --45 प्लस आयु वर्ग

--74.89 फीसद लोगों का टीकाकरण हुआ।

--45 प्लस वर्ग के 1.30 लाख लोगों को टीका लगना बाकी। 15 दिन में हुआ टीकाकरण

तारीख - 18-44 45 प्लस - कुल

1 - 0 - 1322 - 1322

2 - 50 - 898 - 948

3 - 100 - 1307 - 1407

4 - 80 - 1768 - 1848

5 - 110 - 1707 - 1817

6 - 30 - 774 - 804

7 - 110 - 1416 - 1526

8 - 10 - 1480 - 1490

9 - 50 - 1063 - 1113

10 - 40 - 838 - 878

11 - 410 - 1444 - 1854

12 - 611 - 3606 - 4217

13 - 89 - 1288 - 1377

14 - 57 - 2044 - 2101

15 - 101 - 1464 - 1565 चार-पांच हजार ही मिल रही डोज

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. अरविद मनचंदा ने बताया कि जिले को सरकार की तरफ से रोज चार-पांच हजार ही डोज दी जा रही है। टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को जिले में हुई थी। इसके बाद से जिला गुरदासपुर में 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में टीका लगाया गया। 18-44 साल वर्ग के लोगों दस मई से टीका लगाने की शुरुआत की गई। लेकिन उस समय से ही जिन जिलों में ज्यादा वैक्सीनशन हो चुकी है, उन्हें अब कम डोज दी जा रही है। यही कारण है कि जिले में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए डोज कम आ रही है। हैरानी की बात है कि जितनी डोज इस आयु वर्ग के लिए आ रही है, वह भी लगवाने नहीं आ रहे।

chat bot
आपका साथी