डेढ़ घंटे हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी

जिले में डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें और गलियां जलथल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:46 PM (IST)
डेढ़ घंटे हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी
डेढ़ घंटे हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी

जागरण टीम, गुरदासपुर, बटाला : जिले में डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर की सड़कें और गलियां जलथल हो गई। बारिश से लोगों ने पिछले चार-पांच दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत ली। हालांकि बाद दोपहर को धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 26.1 सेल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। बटाला में भी बारिश ने नगर निगम के विकास कार्य की पोल खोल कर रख दी। अधिकतर गली-मोहल्लों तथा मुख्य बाजारों के नालों में कचरा फंसने की वजह से सड़कें गंदे पानी से लबालब भर गई। पैदल राहगीरों सहित वाहन चालकों को भी दुविधा का सामना करना पड़ा।

बेशक नगर निगम के सफाई कर्मचारी एक महीने की चली लंबी हड़ताल के बाद अपने काम पर वापस लौट आए हैं। रोजाना गंदगी के ढेर डंपो से उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर के चारों तरफ घूमती सर्कुलर रोड पर कई स्थानों से नालों की सफाई होनी अभी बाकी है। इस कारण थोड़ी सी बारिश होने पर भी कचरा बहकर नालों में फंस जाता है। इससे सड़कें गंदे पानी के भराव की वजह से नालों का रूप ले लेती हैं। उधर नई अनाज मंडी में इस बारिश की वजह से खुले में भंडार की गई गेहूं की बोरियां भी भीगती हुई नजर आई। कई स्थानों पर तो कर्मचारियों द्वारा बारिश से बचाव के लिए गेहूं के ऊपर डाली जाने वाली तिरपाल भी कहीं नहीं दिखाई दी और गेहूं पानी में बहता हुआ नजर आया। पालीथिन करता है नालों और सीवरेज को ब्लाक : एसडीओ

थोड़ी सी बारिश से सड़कों पर होने वाले जलभराव के बारे अपने विचार व्यक्त करते हुए जल आपूर्ति विभाग के एसडीओ गुरजिदर सिंह ने बताया कि नालों और सीवरेज की ब्लाकेज का मुख्य कारण शहर वासियों द्वारा प्रयोग किए जाने के बाद सड़कों पर फैंका जानेवाला प्रतिबंधित पालीथिन है। इसके प्रयोग से हमें सभी को गुरेज करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी