कल वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा डीएसपी कार्यालय का करेगा घेराव

वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के प्रदेश सचिव गुरनाम सिंह शेरगिल ने अपनी संगठन के पदाधिकारियों और वर्करों से बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 03:14 PM (IST)
कल वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा डीएसपी कार्यालय का करेगा घेराव
कल वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा डीएसपी कार्यालय का करेगा घेराव

संवाद सहयोगी, काहनूवान : वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा के प्रदेश सचिव गुरनाम सिंह शेरगिल ने अपनी संगठन के पदाधिकारियों और वर्करों से बैठक की। इसमें फैसला किया गया कि 22 अक्टूबर को डीएसपी कुलविदर सिंह विर्क के कार्यालय के घेराव किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांव नानोवाल जींदड़ के एक अनुसूचित परिवार की लड़की से गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस घटना को अब छह महीने बीत चुके हैं, मगर अब तक पुलिस ने परिवार को कोई इंसाफ नहीं दिलाया। सात अक्टूबर को भी वाल्मीकि सिख मोर्चा ने थाना भैणी मियां खां का घेराव किया था। इस दौरान डीएसपी कुलविदर सिंह विर्क ने 15 दिन में पीड़ित परिवार को इंसाफ देने का आश्वासन दिलाया था, मगर अब तक परिवार को कोई भी इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब 22 अक्टूबर को इंसाफ के लिए डीएसपी विर्क के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह घेराव उतनी देर तक जारी रहेगा, जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता। इस मौके पर सतनाम सिंह, बाबा दिलबाग सिंह आदि उपस्थित थे। उधर, डीएसपी कुलविदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। प्रत्येक व्यक्ति को इंसाफ मिलेगा, किसो भी भी घेराव करने की नौबत नहीं आएगी।

chat bot
आपका साथी