गांव गोहत पोखर में तीन परिवार कांग्रेस में शामिल

गांव गोहत पोखर में तीन परिवार मौजूदा सरपंच हरजिदर सिंह के प्रयासों से लेबरसेल पंजाब के चेरयमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 04:58 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 04:58 PM (IST)
गांव गोहत पोखर में तीन परिवार कांग्रेस में शामिल
गांव गोहत पोखर में तीन परिवार कांग्रेस में शामिल

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : गांव गोहत पोखर में तीन परिवार मौजूदा सरपंच हरजिदर सिंह के प्रयासों से लेबरसेल पंजाब के चेरयमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इनका पार्टी में शामिल होने पर गुरमीत सिंह पाहड़ा ने स्वागत किया।

गुरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस पार्टी को पसंद कर रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस पार्टी लोकप्रिय पार्टी बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव के बचित्र सिंह, कैप्टन महिदर सिंह, लखविदर सिंह अपने परिवारों समेत कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो लोगों के दुख-तकलीफों से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास करवाए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सरवन सिंह, सुखविदर सिंह, सुरिदर शर्मा, बरिदर सिंह, गुरनाम सिंह, बलवंत सिंह, चरणजीत सिंह, राज सिंह, बलविदर सिंह, कैप्टन अमरीक सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, भूपिदर सिंह, सुखबीर सिंह, हरजीत सिंह, मेवा सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी