मुंबई से लौटा तीसरा व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव

मुंबई से लौटा कस्बा बहरामपुर के गांव कोठे मजीठी का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 07:13 PM (IST)
मुंबई से लौटा तीसरा व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव
मुंबई से लौटा तीसरा व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव

संस, गुरदासपुर : मुंबई से लौटा कस्बा बहरामपुर के गांव कोठे मजीठी का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिले में अब एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हो गई है। मुंबई से लौटने वाला यह तीसरा व्यक्ति है, जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले ब्लॉक दोरांगला व दीनानगर के दो युवक संक्रमित पाए गए थे। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में लाकर सील कर दिया गया था। वहीं गांव कोठे मजीठी के उक्त संक्रमित मरीज के गांव को अभी तक विभाग द्वारा सील ही नहीं किया गया। हालांकि मरीज को धारीवाल के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में आइसोलेट कर दिया है।

यह भी सुनने को मिल रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के परिवारिक सदस्यों के सैंपल नहीं लिए हैं। जब इस संबंधी बहरामपुर अस्पताल के एसएमओ से पूछा गया तो वे कुछ भी बताने से मना कर रहे थे। उधर सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि संक्रमित मरीज तीन दिन पहले मुंबई से लौटा था। उसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव पाई गई है।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक 3340 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3195 मरीजों की रिपोर्ट नगेटिव आई है, जबकि 141 संक्रमित पाए गए थे। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। जबकि 129 अब ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। इसी के साथ सात लोगों को घरों में क्वारंटाइन किया गया है। धारीवाल व बटाला में आइसोलेट किए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमित नौ मरीजों में से चार को धारीवाल व पांच को बटाला के अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जहां एक अलग वार्ड बनाकर इन्हें रखा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि संक्रमित मरीजों के खाने व नहाने का खास प्रबंध किया गया है। वहीं इनके आसपास व वार्ड को स्वस्छ रखा गया है। डीसी मोहम्मद इशफाक का कहना है कि लोग समझदार बनें। शहर में आने समय मुंह पर मास्क पहनें और फिजिकल डिस्टेंस का खास ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी