दिनदहाड़े दो घरों से नगदी और गहने उड़ाए

चंद्र नगर इलाके में दो घरों से वीरवार की रात नगदी और सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:53 PM (IST)
दिनदहाड़े दो घरों से नगदी और गहने उड़ाए
दिनदहाड़े दो घरों से नगदी और गहने उड़ाए

संवाद सहयोगी, बटाला : चंद्र नगर इलाके में दो घरों से वीरवार की रात नगदी और सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। चोर छत के जरिए घरों में घुसे थे। सिबल चौकी की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भूपिदर कौर निवासी चंद्र नगर ने बताया कि उनके पति हरदीप सिंह फौज में ड्यूटी करते हैं। वह घर में अकेली होती है। बीमार होने पर वीरवार की दोपहर के समय दवा लेने के लिए घर को बंद करके चली गई थी। देर शाम जब वह घर आई तो सामान बिखरा पड़ा था। जब घर में सब कुछ चेक किया तो 60 हजार रुपये और पांच जोड़े चांदी की पायलें गायब थीं।

इसी तरह चंद्र नगर की रहने वाली पलविदर कौर ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की मौत हो गई है। इस कारण वह अस्थियां लेकर अपनी मां के साथ गई हुई थी। जब वह वीरवार की शाम को वापस घर आए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो सीढि़यों की जाली की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने बताया कि चोर घर से 30 हजार रुपये और सोने के टाप्स पर लगी चेन चोरी करके ले गए। दोनों परिवारों ने चोरी संबंधी पुलिस चौकी सिबल में शिकायत दी है। इस संबंध में चौकी सिबल के इंचार्ज एएसआइ पंजाब सिंह ने बताया कि उन्होंने मौका देख लिया है। पीड़ितों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी