देर रात घर में घुसे चोर, बुजुर्ग ने शोर मचाया तो भागे

एक घर में चोरी की कोशिश की गई। इनकी कोशिश को असफल करने के लिए घर का मालिक बुजुर्ग आगे आ खड़ा हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:15 PM (IST)
देर रात घर में घुसे चोर, बुजुर्ग ने शोर मचाया तो भागे
देर रात घर में घुसे चोर, बुजुर्ग ने शोर मचाया तो भागे

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : एक घर में चोरी की कोशिश की गई। इनकी कोशिश को असफल करने के लिए घर का मालिक बुजुर्ग आगे आ खड़ा हुआ। इसके बाद आरोपित भाग निकले। आरोपितों की घर में घुसते समय दरवाजे तोड़ते हुए की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना गुरदासपुर-बटाला हाईवे पर स्थित सुखजिदर स्कूल के पास एक घर में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बुजुर्ग खुशबीर सिंह ने बताया कि उसके पारिवारिक सदस्य किसी रिश्तेदार के पास गए हुए थे। वह अपनी पत्नी के साथ घर में अकेले थे। शनिवार देर रात दस बजे के करीब जब वे सोए हुए थे तो अचानक से बाहर दरवाजा टूटने की आवाज आई। इसके बाद वे उठे और बाहर गए तो मुंह बांधे दो चोर उनके घर में घुस आए थे। चोर उनके घर का मेन दरवाजा बंद कर अंदर आ घुसे और घर के अंदर प्रवेश करने के लिए बाहर के दोनों दरवाजे तोड़ दिए गए। उन्होंने बाहर आकर जब शोर मचाया तो आरोपित भाग गए। चोरों की दरवाजे तोड़कर अंदर घुसने की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इसके बाद थाना सदर की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। खुशबीर सिंह ने बताया कि 2019 में भी उनके घर में चोरी हो गई थी। उस दौरान चोर उनके घर से 25 तोले सोना उड़ा ले गए थे। उस समय भी उन्हें पुलिस द्वारा चोर को पकड़ कर सोने के गहने नहीं दिए गए। उधर, थाना सदर के प्रभारी जतिदर पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी