मां के गम में सदमे में आए सुखराज की हुई वतन वापसी

लगभग एक माह से दुबई में भटक रहे निकटवर्ती गांव ढडियाला के सुखराज सिंह की वतन वापसी हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:34 PM (IST)
मां के गम में सदमे में आए सुखराज की हुई वतन वापसी
मां के गम में सदमे में आए सुखराज की हुई वतन वापसी

संवाद सहयोगी, बटाला : लगभग एक माह से दुबई में भटक रहे निकटवर्ती गांव ढडियाला के सुखराज सिंह की वतन वापसी हो गई है। पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था की मदद से गांव लौटने पर उसके परिजन, गांव वाले व पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था के सदस्य शैरी कलसी ने फूल मालाएं पहनाकर और लड्डू खिलाकर सुखराज का स्वागत किया।

इस दौरान सुखराज सिंह ने बताया कि वे 2018 में कमाई करने के लिए आबुधाबी गया था। आबुधाबी में उसे उचित रोजगार मिल गया था, जिससे वह बहुत खुश था, लेकिन 2021 का नया साल ऐसा आया कि सब खुशियां छिन गई। करीब सात माह महीने पहले सुखराज की मां निर्मल कौर का देहांत हो गया। मां की मौत की खबर मिलने से सुखराज को गहरा सदमा लगा और वह लगातार सदमे में रहने लगा। करीब चार महीने पहले सुखराज की मानसिक हालत अत्यंत खराब हो गई। बिना कोई दस्तावेज लिए सुखराज आबुधाबी में अपना घर छोड़ कर लावारिसों की तरह सड़कों पर भटकने लगा। इसी तरह भटकते वह दुबई पहुंच गया। पंजाबी ट्रक ड्राइवर ने सुखराज वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजी थी

दुबई में एक दिन सुखराज सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ था, रात होने के कारण वह एक ट्रक से कुचले जाने से बाल-बाल बच गया था। पंजाबी ट्रक ड्राइवर ने नीचे उतर कर उसे संभाला। सुखराज ने ट्रक ड्राइवर को अपने गांव ढडियाला नजारा का पता दिया। अच्छी बात यह रही कि उक्त ट्रक ड्राइवर के रिश्तेदार पास के गांव हरदान में रहते हैं। उसने सुखराज की वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेजी, जिससे सुखराज की हालत का परिवार को पता चला। सुखराज की हालत बहुत खराब बनी हुई थी। इसके बाद परिवार के परिजनों ने दुबई पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था के सदस्य शैरी कलसी से संपर्क किया। शैरी कलसी के प्रयास से ट्रस्ट के लोग सुखराज को अपने साथ ले गए थे। बाद में दुबई पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था के चैयरमैन जोगिदर सलारिया व बटाला से मेंबर शैरी कलसी की बदौलत व बुधवार को बटाला के निकट पड़ते अपने गांव ढडियाला नजारा घर पहुंच गया। पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था के चेयरमैन का किया धन्यवाद

इस संबंध में पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था के मेंबर शैरी कलसी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुबई पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था की सहायता से ही यह नौजवान अपने घर सुरक्षित पहुंच पाया है। उन्होंने दुबई पीसीटी हिम्यूनिटी संस्था के चेयरमैन जोगिदर सलारिया का धन्यवाद किया। नौजवान के परिजनों ने भी उनका धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी