काला बाला में बन रहा खेल स्टेडियम

गांव काला बाला में खेल स्टेडियम का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:27 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:27 PM (IST)
काला बाला में बन रहा खेल स्टेडियम
काला बाला में बन रहा खेल स्टेडियम

संवाद सहयोगी, काहनूवान : गांव काला बाला में खेल स्टेडियम का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। गणमान्य जगतार सिंह व ठेकेदार भगवंत सिंह ने बताया कि खेल स्टेडियम पर 40 लाख से अधिक का खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम के निर्माण में विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा की मुख्य भूमिका है। उनकी ओर से मिली राशि से खेल स्टेडियम का निर्माण संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि जल्द ही खेल स्टेडियम मुकम्मल हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी