लड़की का आरोप-बहू स्वीकार कर फिर घर से निकाला

एक लड़की ने प्रेस कांफ्रेंस पर एक युवक व उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:47 PM (IST)
लड़की का आरोप-बहू स्वीकार कर फिर घर से निकाला
लड़की का आरोप-बहू स्वीकार कर फिर घर से निकाला

संवाद सहयोगी, बटाला : एक लड़की ने प्रेस कांफ्रेंस पर एक युवक व उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। लड़की ने आरोप लगाया कि लगभग सात माह पहले फेसबुक पर एक लड़के से उसकी बात हुई। बाद में उस लड़के ने शादी करने का झांसा देकर उसे दो दिन होटल में रखा और फिर अपने घर ले गया। उस समय लड़के के परिजनों ने उसे अपनी बहू के तौर पर स्वीकार किया। उक्त लड़का अपने घर में शादी कर सात माह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपितों ने उसे घर से निकला दिया।

लगभग एक माह पहले लड़की ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उस लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। एसएसपी ने डीएसपी देव सिंह को यह केस मार्क की थी, एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि अब उस लड़के व उसके परिजन फोन करके उसको धमका रहे हैं। लड़की ने एसएसपी से मांग करते हुए कहा कि उस लड़क व उसके परिजनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करें।

प्रेस कांफ्रेंस में लड़की के साथ लोक इंसाफ पार्टी के हलका इंचार्ज विजय त्रेहन, शिवसेना हिंदुस्तान के जिला प्रधान आनंद स्वरूप व शिव शक्ति संगठन के स्त्री विग की पंजाब प्रधान गीता शर्मा भी मौजूद थे। इन सभी ने एसएसपी बटाला से मांग करते हुए कहा कि इस पीड़ित लड़की को इंसाफ मिलना चाहिए। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे : डीएसपी देव

इस संबंध में डीएसपी देव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया वे किसी और केस में थोड़ा व्यस्त थे। उनके पास शिकायत आई हुई है उसकी जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी