हंसली पुल गिराने के बाद यातायात व्यवस्था चरमराई, पुलिस के छूटे पसीने

सिटी रोड का हंसली पुल गिरा देने के बाद शहर की ट्रैफिक समस्या चरमरा गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 06:24 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:09 AM (IST)
हंसली पुल गिराने के बाद यातायात व्यवस्था चरमराई, पुलिस के छूटे पसीने
हंसली पुल गिराने के बाद यातायात व्यवस्था चरमराई, पुलिस के छूटे पसीने

विनय कोछड़, बटाला

सिटी रोड का हंसली पुल गिरा देने के बाद शहर की ट्रैफिक समस्या चरमरा गई है। हर रोज लगभग आधे शहर में सुबह, दोपहर और शाम के समय में लंबा जाम लग जाता है। सोमवार को इस समस्या का एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने जायजा लिया था। इसके बाद मंगलवार को पुलिस के बड़े अधिकारी भी पूरे दिन यातायात समस्या का समाधान करने में जुटे रहे। पुलिस प्रशासन ने वाहनों की पार्किग के लिए लीक वाला तालाब और सत करतारिया के पास चार कनाल खाली जगह पर अस्थायी पार्किग भी बनाई।

सोमवार को देर सायं एसएसपी ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने शहर में लगने वाले जाम का हल निकालने के आदेश दिए थे। मंगलवार सुबह ही डीएसपी (सिटी) डॉक्टर बाल-कृष्ण सिगला, एसएचओ सिटी सुखविदर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस परमिदर सिंह विभिन्न चौकों में यातायात को कंट्रोल करने में लग पड़े। कुछ वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेज भी चेक किए। जिन्होंने कानून को तोड़ा उन्हें पुलिस अधिकारियों ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया और नियमों का पालन करने की नसीहत दी। इन वाहन चालकों को भविष्य में फिर नहीं गलती दोहराने के लिए बोला गया। कुछ रेहड़ी चालकों को चेतावनी देकर वहां से हटाया गया। पुलिस का अभियान देर सायं तक चला। कुछ लोगों ने पुलिस के प्रयास की जमकर प्रशंसा भी की। इन सड़कों पर तैनात रही पुलिस

पुलिस ने ट्रैफिक समस्या को कंट्रोल करने के लिए मंगलवार को छह जगहों पर अपनी विभिन्न टीमें तैनात की। इनमें सिटी रोड, गांधी चौक, हंसली पुल वाला बाजार, सिनेमा रोड, गुरुद्वारा सतकरतारियां रोड, नेहरू गेट, लीक वाला तालाब एरिया शामिल हैं। यहां पर पुल का काम चलने से ट्रैफिक समस्या अधिक होती है। पार्किग के लिए किए अस्थायी प्रबंध

जिला पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए वाहनों के पार्किग के लिए अस्थायी रूप से जगह का प्रबंध किया। लीक वाला तालाब और सत करतारिया के पास चार कनाल खाली जगह पर पार्किग बनाई गई है। शहर के अंदर जाने वाले लोग यहां पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। बस स्टैंड के पास अतिक्रमण के कारण समस्या

बस स्टैंड के पास यातायात की समस्या बरकरार है। कई बार ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर समस्या को दूर करने का प्रयास किया, मगर उससे कोई फायदा नहीं हुआ। जानकार मानते हैं कि बस स्टैंड के पास सड़क पर अतिक्रमणकारियों ने लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा है। इसलिए जाम की समस्या है। कोई बड़ी कार्रवाई के बाद ही समस्या का हल निकल सकता है। एसएसपी बोले-लोग पुलिस का साथ दें

एसएसपी उपिदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि लोग ट्रैफिक को कंट्रोल करने में पुलिस का साथ दें। अपने वाहन को सड़कों पर खड़ा मत करें, पार्किग में लगाए। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। फिलहाल यातायात सुचारू के लिए विभिन्न टीमों को लगा दिया गया है। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी