Gurdaspur Crime News: गुरदासपुर में शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाया, मामला दर्ज

पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित अभी फरार है। पुलिस ने आरोपित की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 02:37 PM (IST)
Gurdaspur Crime News: गुरदासपुर में शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाया, मामला दर्ज
पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बहरामपुर, जेएननएन। किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले युवक के खिलाफ थाना बहरामपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसको पकडऩे के लिए पुलिस टीम द्वारा छानबीन की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में बहरामपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी तीन नवंबर को रोजाना की तरह रात को खाना खाकर परिवार के साथ अपने कमरे में सो गई। सुबह साढ़े चार बजे जब वह उठी तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। जिसकी काफी तलाश की। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि बहरामपुर निवासी विकास मसीह उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं भगाकर ले गया है।

उधर, मामले की जांच कर रही एसआइ रजनी बाला ने बताया कि महिला के बयान कमलबंद कर लिए गए हैं। आरोपित विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित उनके हाथ नहीं लगा है। पुलिस टीम द्वारा छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा।

पहले रास्ते में बेटी को करता था तंग

मां का आरोप है कि पहले रास्ते में उक्त लडक़ा उसका बेटी को रोककर तंग परेशान करता था। अब अपने प्यार के जाल में फंसाकर भगा ले गया है। उसकी बेटी अभी नाबालिग है। उसे कुछ समझ नहीं है। जिसके चलते आरोपित लडक़ा उसे अपनी बातों में उलझाकर ले गया है।

chat bot
आपका साथी