राज्य सरकार ने महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाया

पंजाब सरकार ने महिलाओं का जीवन स्तर और मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 07:09 PM (IST)
राज्य सरकार ने महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाया
राज्य सरकार ने महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाया

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंजाब सरकार ने महिलाओं का जीवन स्तर और मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। पंचायती राज्य संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसद आरक्षित किया गया है। ये बातें कैबिनेट मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा ने सुखजिदरा कालेज में मनाए गए राष्ट्रीय कन्या बाल दिवस मौके करवाए समागम के दौरान कही। इस मौके पर डीसी मोहम्मद इशफाक, एडीसी तेजिदरपाल सिंह संधू भी मौजूद थे।

मंत्री रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने राज्य भर में राष्ट्रीय कन्या बाल दिवस संबंधी वर्चुअल समागम करवाया है। राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लड़कियों को उन्नति के बराबर मौके मुहैया करवाए जा रहे हैं। डीसी मोहम्मद इशफाक ने जिले में लड़कियों, महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देने की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सेल्फ डिफेंस सिखलाई, ड्राइविग स्कूल के लिए मुफ्त कक्षा व प्री स्कूल शिक्षा में महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके तहत 50 प्रार्थियों को राशन अलाटमेंट के लाइसेंस बांटे गए। इस मौके पर अमरजीत सिंह भुल्लर, हिमांशू कक्कड़, पुरुषोत्तम सिंह, डा.वरुण जोशी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी