बारिश से कमरे की छत गिरी, डेढ़ साल की बच्ची समेत पांच घायल

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव कुतबी नंगल के एक घर का छत गिर गया। छत के नीचे बैठे परिवार के डेढ़ साल की बच्ची समेत पांच सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:17 PM (IST)
बारिश से कमरे की छत गिरी, डेढ़ साल की बच्ची समेत पांच घायल
बारिश से कमरे की छत गिरी, डेढ़ साल की बच्ची समेत पांच घायल

संवाद सहयोगी, बटाला : दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव कुतबी नंगल के एक घर का छत गिर गया। छत के नीचे बैठे परिवार के डेढ़ साल की बच्ची समेत पांच सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरे रूम में बैठे परिजनों ने जख्मियों को मलबे से बाहर निकाला। बता दें कि घर का छत मिट्टी और बाले की थी। इसीलिए जख्मियों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है।

जख्मी लवप्रीत सिंह पुत्र बूट्टा सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे वे अपनी माता भोली, बहन रजनी ,भाभी पिकी व उसकी छोटी बच्ची के साथ बैठे हुए थे। बाहर सुबह से बारिश हो रही थी। इसी बीच अचानक उसके रूम की सारी छत उन सभी के ऊपर आ गिरी। छत मिट्टी व बाले की थी तो वे और उसके परिजन मिट्टी में दब गए। दूसरे रूम मे बैठे परिजनों ने उनको बाहर निकाला। लवप्रीत सिंह ने बताया कि वे मजदूरी का काम करता है। वे बहुत गरीब है। उसने प्रशासन व समाजसेवकों से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी