शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने बिछए पलक पावड़े

श्री गुरु रविदास जी के 644वां प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री गुरु रविदास सभा ने आर्य नगर से शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:05 PM (IST)
शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने बिछए पलक पावड़े
शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने बिछए पलक पावड़े

अशोक कुमार, गुरदासपुर

श्री गुरु रविदास जी के 644वां प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री गुरु रविदास सभा ने शुक्रवार को आर्य नगर से शोभायात्रा निकाली। महंत गुरदीप गिरी महाराज ने आर्य नगर रविदास चौंक से शोभायात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा आर्य नगर से शुरू होकर शहर के जेल रोड, लाइब्रेरी रोड, बीज मार्केट, गीता भवन रोड, हनुमान चौक, जीटी रोड मंडी, जहाज चौक से होते हुए वापस रविदास चौक में जाकर संपन्न हुई। स्थानीय संगत सहित निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आई 150 के करीब ट्रालियों में बैठकर आए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। विभिन्न भजन शोभायात्रा के आगे युवतियां कलश उठाए चल रही थीं। इस मौके पर सभा के परमजीत सिंह पम्मा, तिलक राज, बख्शीस सिंह, मदन लाल, टोनी, गगन करलूपिया, जतिदर महाजन, अजीत कुमार, आशु, साहिल शर्मा, काका, अविनाश, नोहित सल्गोत्रा, राज कुमार, रोहित, अत्री, अशोक कुमार, मास्टर किशन लाल, रजत करलूपिया, विशाल, जेपी खरलांवाला, मोहन लाल, तरसेम लाल भी उपस्थित थे।

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर उस पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल संगत के लिए विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थों व व्यंजनों की व्यवस्था भी स्थानीय भक्तों की ओर से की गई थी। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर भक्तों की ओर से सभा के सदस्यों को श्रोता पहनाकर सम्मानित भी किया गया। आकर्षण का केंद्र रही झांकियां शोभायात्रा बाजार के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान जहां स्थानीय श्रद्धालुओं की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए चाय पानी, ब्रेड आदि के लंगर का स्वागत किया गया। वहीं श्री गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव पर निकालेगी शोभायात्रा में झांकियां बेहद आकर्षण का केंद्र रही। इस दौराना स्थानीय भक्त झांकियों के दौरान गुरु चरणों में नतमस्तक हुए।

chat bot
आपका साथी