एसएसपी, चेयरमैन के बाद अब नगर निगम कमिश्नर का तबादल
एसएसपी अश्विनी कपूर नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार पम्मा के बाद अब बटाला नगर निगम के कमिश्नर जगविदर सिंह ग्रेवाल का भी तबादला कर दिया गया है।
संवाद सूत्र, बटाला : एसएसपी अश्विनी कपूर, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार पम्मा के बाद अब बटाला नगर निगम के कमिश्नर जगविदर सिंह ग्रेवाल का भी तबादला कर दिया गया है। उनका मोगा तबादला हुआ है। सीनियर डिप्टी मेयर सुनील कुमार सरीन ने बताया कि एक-दो दिन के अंदर नए कमिश्नर अपना पदभार संभालेंगे।
काबिलेजिक्र है कि लगभग डेढ़ माह पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विनी सेखड़ी के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के पक्ष में खुलकर सामने आने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू धड़े से ताल्लुक रखने वाले मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा तथा मंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा कुछ दिनों के लिए हाशिए पर चले गए थे। इस दौरान बटाला में एकदम से सक्रिय हुए प्रताप सिंह बाजवा ने एसएसपी, निगम कमिश्नर, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन तथा मार्केट कमेटी के चेयरमैन के पद पर अपने निकटवर्ती अधिकारियों तथा सहयोगियों को बिठा कर अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया गया था।
अब ठीक उसी प्रकार सत्ता के शीर्ष परिवर्तन के बाद दोबारा पावर में आए उपमुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा तथा कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिदर सिंह बाजवा द्वारा नहले पर दहला फेंकते हुए उपरोक्त स्थानों पर अपने भरोसेमंद को बैठाने का सिलसिला जारी है। यहां छुट्टी पर चल रहे एसएसपी अश्विनी कपूर के स्थान पर मुखविदर सिंह भुल्लर और नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन पवन कुमार पम्मा के स्थान पर दूसरी बार कस्तूरी लाल सेठ को उपमुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा तथा कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा ने वीरवार को गद्दी पर बैठाया था। अब शुक्रवार को मेयर सुखदीप सिंह तेजा की निगरानी कर रहे प्रताप बाजवा और अश्विनी सेखड़ी के चहेते नगर निगम के कमिश्नर जगविदर सिंह ग्रेवाल का बटाला से मोगा तबादला कर दिया गया है।