बाजवा ने सड़कों के निर्माण की जानकारी ली

कादियां क्षेत्र की सड़कों की हालत किसी से छिपा हुआ नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:19 PM (IST)
बाजवा ने सड़कों के निर्माण की जानकारी ली
बाजवा ने सड़कों के निर्माण की जानकारी ली

संवाद सहयोगी, काहनूवान : कादियां क्षेत्र की सड़कों की हालत किसी से छिपा हुआ नहीं है। खस्ता हालत सड़कों के चलते राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय के बाद कादियां के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा काहनूवान में आए थे। इस दौरान लोगों ने पहल के आधार पर टूटी हुई सड़कों का मामला विधायक के समक्ष रखा। इसके बाद विधायक ने माना कि इलाके की सड़कों की हालत बहुत बदतर है।

क्षेत्र की सड़कों की हालत में सुधार करने के लिए 25 करोड़ के करीब राशि उन्होंने सरकार से मंजूर करवाई है, लेकिन कोरोना संकट के चलते सड़कों के कार्यो में थोड़ी देरी हुई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सीनियर अधिकारियों से फोन पर संपर्क कायम करके सड़कों के लिए आई राशियों की सूची व टेंडरों के अलावा टेंडर जारी होने तक जानकारी भी हासिल की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि कुछ ही दिनों में सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन जसबीर सिंह, हरदेव सिंह हैपी, बलविदर सिंह, लखविदर सिंह, कर्म सिंह, बलजिदर सिंह, सतनाम सिंह लवली, गुरनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी