घर में तोड़फोड़ कर दो भाइयों को किया घायल

घर में तोड़फोड़ करने और दो भाइयों को तेजधार हथियारों से घायल करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने सात अज्ञात सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:41 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 03:41 PM (IST)
घर में तोड़फोड़ कर दो भाइयों को किया घायल
घर में तोड़फोड़ कर दो भाइयों को किया घायल

जागरण संवाददाता, बटाला : घर में तोड़फोड़ करने और दो भाइयों को तेजधार हथियारों से घायल करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने सात अज्ञात सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। गगनदीप सिंह निवासी बज्जूमान ने बताया कि गत दिवस देर रात खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। एक घर में संयुक्त परिवार रहता है। शमशेर सिंह, सिमरणजीत सिंह, मुखवंत सिंह, कालू सहित सात अज्ञात हमलावरों ने उसे और उसके चचेरे भाई जुगराज सिंह पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की, जिस कारण उनका काफी नुकसान हुआ। थाना सदर के अधीन आती चौकी शेखूपुरा के इंचार्ज एएसआइ विजय कुमार घटानस्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद केस दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी