संकट में कर रहे सेवा, मन को मिल रहा सुकून

कोरोना संकट के दौरान हेल्पिग हैंड सोसायटी जरूरतमंद लोगों के आशा की किरण बनकर सामने आई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:09 AM (IST)
संकट में कर रहे सेवा, मन को मिल रहा सुकून
संकट में कर रहे सेवा, मन को मिल रहा सुकून

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : कोरोना संकट के दौरान हेल्पिग हैंड सोसायटी जरूरतमंद लोगों के आशा की किरण बनकर सामने आई है। सोसायटी की ओर से रोजाना 50 से 100 परिवारों तक कच्चा राशन पहुंचाया जा रहा है। इसकी बदौलत ये परिवार अपना भूख मिटा रहे हैं।

हेल्पिग हैंड सोसायटी के पंजाब प्रधान एडवोकेट धीरज शर्मा ने बताया कि क‌र्फ्यू से पहले भी उनकी सोसायटी हर जरूरतमंद परिवारों की मदद करती आ रही है। लेकिन आज इस संकट की घड़ी में भी उनके सोसायटी के सदस्य शहर व गांवों में जाकर जरूरतमंद परिवारों को राशन दे रहे हैं, ताकि कोई भी भूखा न रह सके। इसके साथ ही लोगों को सावधानियां भी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

एक किट में होता है दस दिन का राशन

धीरज शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों को खाना खिलाना पुण्य का कार्य होता है। उनके सोसायटी के सदस्य इस नेक कार्य में अपना योगदान डाल रहे है। उन्होंने कहा कि एक किट में दस दिन का रोशन होता है। खत्म होने पर फिर से जरूरतमंदों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी जरूरतमंदों की सहायता करना चाहता है तो उनके साथ संपर्क कर सकता है। जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

धीरज शर्मा ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। गरीबों की सेवा करने में उनके मन को बहुत सुकून मिलता है। उनकी संस्था का बस एक ही उद्देश्य है जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। सोसायटी के सदस्य अपनी कार्य को बखूबी से निभा रहे हैं। उनकी सोसायटी पहले भी कई समाजसेवी कार्य कर चुकी है और आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर हरदीप सिंह, मैनेजर पंकज शर्मा, गुरदीप सिंह, जसपिदर सिंह, अरुण महाजन, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे। घरों में रहकर ही कोरोना को दी जा सकती मात

धीरज शर्मा ने बताया कि भले ही सरकारों की ओर से कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इसे तभी मात दी जा सकती है यदि लोग सरकार और जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने घरों में रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना चुनौतीपूर्ण बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में रहें, किसी वस्तु को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं, अनजान व्यक्ति से हाथ न मिलाएं, मुंह को मास्क या कपड़े से ढकें।

chat bot
आपका साथी