बारिश की भेंट चढ़ी फसल की गिरदावरी करवा कर सरकार दें किसानों को मुआवजा : काहलों

बारिश की भेंट चढ़ी धान की फसल की विशेष गिरदावरी करके मुआवजा दिलवाया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:20 PM (IST)
बारिश की भेंट चढ़ी फसल की गिरदावरी करवा कर सरकार दें किसानों को मुआवजा : काहलों
बारिश की भेंट चढ़ी फसल की गिरदावरी करवा कर सरकार दें किसानों को मुआवजा : काहलों

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : बारिश की भेंट चढ़ी धान की फसल की विशेष गिरदावरी करके पंजाब सरकार किसानों को मुआवजा दें ताकि किसानों की नुक्सान की भरपाई हो सके। उक्त विचार भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत सिंह काहलों ने जारी बयान में व्यक्त किए।

काहलों ने कहा कि कड़ी मेहनत से किसान फसल को उगाता है, लेकिन हर बार किसानों की फसल बारिश की भेंट चढ़ जाती है। जिससे कई एकड़ फसल तबाह होकर हो जाती है। इसके साथ ही मंडियों में भी पंजाब सरकार द्वारा उचित प्रबंध न किए जाने के चलते फसल लेकर आने वाले किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मंडियो में बारदाने की किल्लत चलने के कारण धान कई फसल भी भीग चुकी है। हालांकि सरकार की तरफ से किसानों को हिदायतें दी जा रही है कि वह अपनी फसल को सुखाकर मंडियों में लेकर आए। जबकि कई किसान तो सूखाकर ही मंडियों में फसल लेकर पहुंच रहे है, मगर उनकी फसल भी बारदाने व अन्य उचित प्रबंध न किए जाने के चलते मंडियों में भीग जाती है।

उन्होंने कहा कि हर बार पंजाब सरकार की ओर से मौसम की मार के कारण खराब हुई फसल के लिए मुआवजा देने की बात कही जाती है, लेकिन यह मुआवजा किसानों तक न पहुंचाकर पंजाब सरकार किसानों से धोखा करते है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि वह प्रभावित किसानों की गिरदावरी करवा कर तुरंत मुआवजा दिया जाए। क्योंकि किसानों पर जो मुसीबत आई है वह बहुत अधिक बड़ी है, इस समय उन्हें मदद की दरकार है।

chat bot
आपका साथी