बजरंग दल हिदुस्तान ने आप का पुतला जलाया

बजरंग दल हिदुस्तान ने कादियां चुंगी पर वीरवार को आम आदमी पार्टी का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:09 AM (IST)
बजरंग दल हिदुस्तान ने आप का पुतला जलाया
बजरंग दल हिदुस्तान ने आप का पुतला जलाया

संवाद सहयोगी, बटाला : बजरंग दल हिदुस्तान ने कादियां चुंगी पर वीरवार को आम आदमी पार्टी का पुतला जलाया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव मिटू ने की।

पंजाब उपाध्यक्ष गगन प्लाजा ने कहा कि आप नेता आए दिन कोई न कोई हिदू देवी देवता के खिलाफ गलत शब्दावली बोलकर देश का माहौल खराब कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह और अमन अरोड़ा ने हिदू देवी देवताओं को लेकर गलत शब्दावली कहे। राजीव मिटू ने कहा कि जब तक किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं होती हम प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर संजीव कुमार, सोनू, पिटू, अरुण कुमार, मनप्रीत, जगदीप सिंह, शेर सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरजंट सिंह, अरुण व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी