किसानों ने खराब हुई फसल का मुआवजा मांगा

गेहूं की खराब हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने को लेकर हलके के किसानों का एक शिष्टमंडल पंजाब किसान यूनियन के झंडे तले नायब तहसीलदार काहनूवान को मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:50 PM (IST)
किसानों ने खराब हुई फसल का मुआवजा मांगा
किसानों ने खराब हुई फसल का मुआवजा मांगा

संवाद सहयोगी, काहनूवान : गेहूं की खराब हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने को लेकर हलके के किसानों का एक शिष्टमंडल पंजाब किसान यूनियन के झंडे तले नायब तहसीलदार काहनूवान को मिला। कमेटी काहनूवान के प्रधान मलकीत सिंह व सचिव गगन धारीवाल भोजा ने बताया कि वर्ष 2018-19 के दौरान मौसम की मार से किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हुई तो किसानों ने इसके लिए मुआवजे की मांग की थी।

इसी मांग को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने किसानों के लिए विशेष गिरदावरी और मुआवजे की राशि आवंटित की थी। राजस्व विभाग ने नुकसान के हकदार किसानों को मुआवजा देने के लिए एक साल पहले कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली थी। लेकिन अब तक काहनूवान विधानसभा क्षेत्र के किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों ने इस संबंध में नायब तहसीलदार सुखविदर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा था, तो तहसीलदार ने बताया कि मुआवजा देने के लिए पूरी कारवाई आनलाइन की जा रही है। अब कुछ ही दिनों में इस मुआवजे की राशि किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी। इस मौके पर लखविदर सिंह, मनोहर सिंह, बलकार सिंह, गुरनाम संहि, जसबीर सिंह, संतोख सिंह, कुलदीप सिंह, रमनदीप सिंह, गुरजीत सिंह, सुखवंत सिंह, जसबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी