दो बच्चों के साथ जहर निगलने वाली महिला की हालत गंभीर

पति के अवैध संबंधों से दुखी हो कर शुक्रवार को बच्चों सहित जहर निगलने वाली महिला को डाक्टरों ने उसे आइसीयू में रखा गया है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:54 PM (IST)
दो बच्चों के साथ जहर निगलने वाली महिला की हालत गंभीर
दो बच्चों के साथ जहर निगलने वाली महिला की हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, बटाला : पति के अवैध संबंधों से दुखी हो कर शुक्रवार को बच्चों सहित जहर निगलने वाली महिला को डाक्टरों ने उसे आइसीयू में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि महिला और उसके बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया था, जहां ईलाज के दौरान उसके चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। उधर, थाना सदर के एसएचओ के मुताबिक मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है। महिला के होश में आने के बाद ही उसके बयान कलमबंद कर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

महिला अंजू निवासी गांव दयालगढ़ के मायके वालों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके दामाद अमन मसीह के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसको लेकर अंजू व अमन के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। वीरवार को देर रात भी इनका झगड़ा हुआ और हताश होकर शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब अंजू ने अपने चार वर्षीय बेटे सिहाक व बेटी खुशी सहित जहर निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया था, जिन्हें ससुराल वालों ने ही बटाला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां से तीनों को अमृतसर रेफर कर दिया गया था। वहां बेटे सिहाक की मौत हो गई थी। जबकि अंजू और उसकी बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने पति अमन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बच्चों का क्या कसूर था

उधर, ससुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चो सें गलती हो जाती है। उन्होंने ने बेटे अमन मसीह के बारे में बताया कि उनके बेटे अमन मसीह की पहले किसी लड़की से बातचीत थी, लेकिन वह अब उस लड़की को छोड़ चुका था। बताया कि वे उद्दनवाल में रहते हैं और उनका बेटा अमन मसीह व बहू-बच्चे गांव दयालगढ़ में रहते हैं। उनके बेटे-बहु में रोजाना झगड़ा चलता था, जिस कारण बहू ने बच्चों को जहर देकर खुद खा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की क्या गलती थी, जिन्हें जहर खिला दिया। अंजू के होश में आते दर्ज किए जाएंगे बयान : थाना प्रभारी

इस संबंध में थाना सदर के प्रभारी सुखराज सिंह का कहना है कि शुक्रवार को अंजू नाम की महिला द्वारा दो बच्चों सहित जहर निगलने की घटना की सूचना मिली थी। एक बच्चे की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। अभी मां-बेटी की हालत गंभीर है उसे आइसीयू में रखा गया। अभी महिला बेहोश है। महिला के परिजनों ने पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाए गए हैं। अंजू के होश में आने पर बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी