पास्टर सत्या देवी को दी श्रद्धांजलि

गांव लुकमानियां के पास्टर बलदेव मसीह की पत्नी पास्टर सत्या का अचानक निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:12 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:12 PM (IST)
पास्टर सत्या देवी को दी श्रद्धांजलि
पास्टर सत्या देवी को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, कलानौर : गांव लुकमानियां के पास्टर बलदेव मसीह की पत्नी पास्टर सत्या का अचानक निधन हो गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए सुख भंडार चर्च वडाला बांगर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिशप रियाज मसीह तेजा, बिशप जोगिदरपाल बटाला के अलावा दर्जनों पास्टर साहिबानों व मसीह कलीसिया उपस्थित हुए।

संगत ने पास्टर सत्या देवी को श्रद्धा के फूल अर्पित किए व पास्टर साहिबानों ने भजन गाए। बिशप रियाज मसीह तेजा ने पास्टर सत्या की जीवनी व प्रभु यीशु मसीह की जीवनी संबंधी संगत को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौत अटल सच्चाई है। उन्होंने संगत के अपील की कि प्रत्येक मानव अपना जीवन सफल करने के लिए प्रभु की बंदगी व बाणी से जुड़े बिशप रियाज ने कहा कि मानव जीवन एक ऐसा जीवन है। इसमें प्रभु की बंदगी करके प्रमात्मा को पाया जा सकता है। इस मौके पर लक्खा मसीह, सुभाष मसीह, रमेश मसीह, रुबेन मसीह, परमजीत मसीह, प्रेम मसीह, बूटा मसीह, ग्रीफन मसीह, गुरमेज तेजा, सविदर मसीह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी