मुख्यमंत्री चन्नी की कारगुजारी ने विरोधियों के मुंह किए बंद : चेयरमैन बाजवा

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की जा रही कारगुजारी ने विरोधियों के मुंह बंद करके रख दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:29 PM (IST)
मुख्यमंत्री चन्नी की कारगुजारी ने विरोधियों के मुंह किए बंद : चेयरमैन बाजवा
मुख्यमंत्री चन्नी की कारगुजारी ने विरोधियों के मुंह किए बंद : चेयरमैन बाजवा

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की जा रही कारगुजारी ने विरोधियों के मुंह बंद करके रख दिए हैं। लोगों को चरणजीत सिंह चन्नी में पंजाब का उज्जवल भविष्य नजर आने लगा है। इस वजह से लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति पहले से भी ज्यादा विश्वास नजर आ रहा है। राज्य के लोग विधानसभा चुनावों 2022 में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। यह दावा विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के विधायक व पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा के बेटे और जिला परिषद गुरदासपुर के चेयरमैन रविनंदन सिंह उर्फ निक्कू बाजवा ने पत्रकारों से बातचीत करते किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सत्ता संभालते ही सभी मुलाजिम वर्ग को धरने व हड़तालें खत्म करने की अपील की। साथ ही इनके वेतनों में भी बढ़ोत्तरी कर दी। इसके अतिरिक्त पंजाब के लोगों को बिजली बिल 200 यूनिट फ्री व पिछला बिल बकाया माफ करना और पानी का बिल माफ करने का ऐलान कर दिया। चेयरमैन बाजवा ने कहा कि गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों को और भी कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। हलका फतेहगढ़ चूड़ियां का भी विकास युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। उन्होंने सरपंचों से अपील की है कि अपने अपने गांव का विकास बिना पक्षपात के जल्दी करवाया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों को विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर सरपंच गुरप्रीत सिंह काला, सरपंच हरप्रीत सिंह, सरपंच सिकंदर सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रजिदर सिंह गोगी, सरपंच मनजिदर सिंह, सिकंदर सिंह पी ए, अमृतपाल सिंह, बलकार सिंह, हरबख्शीश सिंह, गगनदीप सिंह, जगरूप सिंह, सरपंच संतोख सिंह बाऊ, सरपंच सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी